फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven vicious criminal of thief gang arrested in varanasi they used to make women victims

वाराणसी: टप्पेबाजी और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के 7 शातिर गिरफ्तार , महिलाओं को बनाते थे शिकार

Fri, 01 Apr 2022 02:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Apr 2022 02:31 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। इसी गिरोह के चोरों ने कुछ दिन पहले भेलूपुर और शिवपुर में दो महिलाओं संग टप्पेबाजी की थी। 

विज्ञापन
Seven vicious criminal of thief gang arrested in varanasi they used to make women victims
चितईपुर थाने में गिरोह के सात शातिर बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए गैंग के सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये कभी पुलिस तो कभी अधिकारी बनकर चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कब्जे से 21 हजार रुपये, दो तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन


चितईपुर थाने की पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह के लोग ज्यादातर महिलाओं को ही शिकार बनाते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे शहर में भाग जाते थे। एसओ चितईपुर मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि देर रात एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आदित्य नगर पोखरे के बगल में मंदिर के पीछे कुछ लोग बैठकर चोरी और टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म

सूचना के आधार पर फोर्स के साथ घेराबंदी कर मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इन्हीं लोगों ने कुछ दिन पहले भेलूपुर में महिला से जेवरात उतराने के साथ ही शिवपुर में एक महिला से धोखे में लेकर सोने के गहने उतरवाया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी विंध्याचल, मिर्जापुर और अयोध्या भाग जाते थे। वहां पहुंचकर टप्पेबाजी और चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार, चेतराम, अनंत कुमार, मुकेश कुमार ग्राम बल्लीपुर हटवा मनकापुर गोंडा जबकि विनोद कुमार छजवा मोतीगंज गोंडा, राम गोपाल पूरा पवाह सोहना वजीरगंज गोंडा के रहने वाले हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए टप्पेबाजों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed