फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   U-dias code of the school will have to be written on the board

बोर्ड पर लिखवाना होगा स्कूल का यू-डायस कोड

Tue, 22 Feb 2022 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
U-dias code of the school will have to be written on the board
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित विद्यालय को अब अपने स्कूल बोर्ड पर यू-डायस कोड लिखवाना होगा। जो बोर्ड पर कोड नहीं लिखेगा उसे विद्यालयों की गिनती में नहीं गिना जाएगा। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विमल केशरी ने स्कूलों को जल्द से जल्द यू-डायस कोड लिखवाने का निर्देश दिए हैं। पारदर्शिता के लिहाज से शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

मान्य विद्यालयों के यू-डायस कोड जारी किए गए रहे हैं। विद्यालय कोड में जिला व ब्लॉक का कोड समाहित होता है। कोड डालेंगे पर कुछ ही क्षणों में विद्यालय की कुंडली सामने आ जाएगी और विद्यालय की मान्यता की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। जिले के कई विद्यालय ऐसे है जिन्होंने मान्यता लेने के बाद अस्थायी यू-डायस कोड के लिए विभाग को ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसके बाद उन्हें यू-डायस कोड आवंटित कर दिया गया। 15 से ज्यादा विद्यालय ऐसे हैं जो स्थायी यू-डायस कोड लेने विभाग नहीं आए हैं। ऐसे स्कूलों की विभाग की ओर से सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed