{"_id":"5f5231e98ebc3e54de0c3406","slug":"two-youths-entered-the-house-and-fed-poison-to-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: घर में घुसकर अकेली महिला को दो युवकों ने खिलाया विषाक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: घर में घुसकर अकेली महिला को दो युवकों ने खिलाया विषाक्त
Sat, 05 Sep 2020 12:04 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
poision
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुतहट्टी मोहल्ले में शुक्रवार को घर में अकेली मौजूद महिला के संदिग्ध हाल में विषाक्त के सेवन से हड़कंप मच गया। महिला का सीएचसी में उपचार चल रहा है। महिला का आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवक उसे अकेला पाकर घर में घुसे और जबरन उसे विषाक्त खिला दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी रिजवाना (30) पत्नी शमीम शुक्रवार की सुबह घर में अकेली थी। वह साफ सफाई कर रही थी। पति शमीम घर के बाहर सामान लेने गया था। महिला का आरोप है कि मोहल्ले के दो युवक घर में घुसे और हाथ पकड़ कर मुंह में विषाक्त डाल दिया। वह जोर-जोर से चीखने लगी और वहीं बेहोश हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घर मे घुसे तो रिजवाना बेहोश पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
पति शमीम भी सूचना पर मौके पर पहुंचे और पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। उन्ही युवकों ने रिजवाना की जान लेने की कोशिश की है। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन