{"_id":"69f31304868dd632bc0379ab","slug":"police-register-fir-in-case-of-assault-at-hospital-police-post-three-arrested-in-mirzapur-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिस की पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौकी पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिस की पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौकी पर किया था हमला
Thu, 30 Apr 2026 02:00 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:00 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दो पक्षों के विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अस्पताल चौकी के अंदर पुलिस की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने चार नामजाद समेत कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की रात ई-रिक्शा चालक से मारपीट के बाद अस्पताल चौकी में मामला पहुंचा, जहां ई- रिक्शा चालक पक्ष के लोगों ने चौकी में युवकों की पिटाई की। इसके बाद युवकों की तरफ से आए लोगों ने पुलिस पर पिटाई करने वालों को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों को ही पीट दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; यूपी में बदमाश बेखौफ: पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा व सिपाही को पीटा, सिर फोड़ा; वर्दी फाड़ दी, पांच हिरासत में
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि शहर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी सदर अस्पताल के पास घटित घटना के संबंध में चौकी प्रभारी सदर अस्पताल उप निरीक्षक मनोज कुमार राय की लिखित तहरीर पर भरत तिवारी, मनोज त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी निवासी ग्राम मेवली देहात कोतवाली व विक्की उर्फ हरेन्द्र प्रताप निवासी रामबाग थाना कोतवाली शहर नामजद तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। भरत तिवारी, मनोज त्रिपाठी व विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन