फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two workers died due to falling cement hanper during repair work

फैक्ट्री में सीमेंट हैंपर गिरने से दो मजदूरों की मौत, भाजपा ने मुआवजा की मांग को लेकर किया हंगामा

Wed, 05 Jun 2019 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Jun 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Two workers died due to falling cement hanper during repair work
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की एक फैक्ट्री में मरम्मत के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे सयुस (समाजवादी युवजन सभा) और भाजपा नेताओं ने परिवार वालों को मुआवजा दिलाने की मांग शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने सभी को समझा कर शांत कराया।

विज्ञापन


जिले के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेज एक में बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री में मरम्मत के दौरान सीमेंट हैंपर गिरने से मंगलवार शाम सात बजे दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। कोलकाता निवासी हरेंद्र सिंह की सीमेंट फैक्टरी पांच वर्ष से बंद पड़ी है। इसमें उड़ीसा के ठेकेदार शिवकुमार राव की देखरेख में मरम्मत कार्य हो रहा है। मंगलवार शाम बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के सखेलीपुर गांव निवासी लालव्रत (35) और उड़ीसा के पूरी जिले के सोरोवा निवासी तपन विश्वास (55) सीमेंट हैंपर की कटिंग कर रहे थे। तभी दोनों पर हैंपर गिर पड़ा।
विज्ञापन


इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर सयुस के जिलाध्यक्ष चकरु यादव व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर पहुंचे। मजदूरों के साथ दोनों नेता मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने मजदूरों सहित पहुंचे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed