फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two wheaers of one cart of goods train pddu railway station in chandauli

यूपी: बड़ा हादसा होने से बचा, मालगाड़ी के एक डिब्बे के दो पहिया बेपटरी हुए

Mon, 07 Sep 2020 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Two wheaers of one cart of goods train pddu railway station in chandauli
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
चंदौली के पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-7 से आगे पश्चिमी छोर पर सोमवार की सुबह में मालगाड़ी के एक कोच के दो पहिए बेपटरी हो गए। इससे अधिकारियों कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। अधिकारियों की देर-रेख में ढाई घंटे के मशक्कत के बाद मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद मालगाड़ी आगे बढ़ी। ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन



कोरोना काल में सीमित संख्या में ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मालगाड़ियों का संचालान बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में भोर में हावड़ा की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन से आठवें कोच के सोमवार की सुबह में 3.25 बजे अप डिपार्चर लाइन पर बेपटरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी बेपटरी होने से काम कर रहे लोगों में खलबली मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। सूचना पाकर इंजीनियरिंग विभाग की टीम पहुंच गई और मालगाड़ी को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया।


सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ की टीम भी पहंच गई। सुबह सात बजे मालगाड़ी के पहिए पटरी पर आ गए। इसके बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और मालगाड़ी आगे के लिए बढ़ी। ढाई घंटे तक लाइन बाधित रही। हालांकि ट्रेनों की कमी की वजह से किसी ट्रेन का संचालन बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed