फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway news Two weekly special trains will be run till June

मुंबई और दिल्ली का सफर होगा आसान: बनारस से जून तक चलाई जाएंगी दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को राहत

Fri, 22 Apr 2022 09:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2022 09:51 AM IST
सार

रेल प्रशासन मुंबई और दिल्ली के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन करेगा। 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक बुधवार रात 10.50 बजे मुंबई से प्रस्थान कर शुक्रवार पूर्वाह्न 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी।

विज्ञापन
Indian Railway news Two weekly special trains will be run till June
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

रेल प्रशासन मुंबई और दिल्ली के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन करेगा। 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक बुधवार रात 10.50 बजे मुंबई से प्रस्थान कर शुक्रवार पूर्वाह्न 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 4.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन बोरीवली, सूरत, बड़ोदरा, कोटा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई और भदोही स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन


वहीं, ट्रेन संख्या 04051 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन दो मई से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को बनारस से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर भदोही, जंघई, प्रयागराज जंक्शन और दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से रात 12.20 बजे चलकर सुबह 8.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04052 आनंद विहार टर्मिनल-बनारस विशेष ट्रेन एक मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 11.50 बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed