फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two thousand female students received self-defense training at Amar Ujala Women Empowerment Festival

Varanasi: आंख, नाक, गले और पेट पर घुटने, एड़ी, कोहनी से करें अटैक, छात्राओं ने ली सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

Thu, 25 Sep 2025 06:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 06:17 PM IST
सार

अमर उजाला के नवरात्र में नारी ऊर्जा के उत्सव अभियान के तहत आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की महिला प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। 

विज्ञापन
Two thousand female students received self-defense training at Amar Ujala Women Empowerment Festival
दो हजार छात्राओं ने ली सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद में इतना हौसला और जज्बा आ गया कि अब हमें परेशान करने वाला बच नहीं पाएगा। हमें अब किसी की मदद की जरूरत भी नहीं होगी। परेशान करने वालों को सबक सिखाने के लिए अब हम अकेले ही काफी होंगे। दो हजार से अधिक छात्राओं में ये हौसला और ये हिम्मत सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ने जगाई। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के बाद छात्राओं में एक अलग ही ऊर्जा थी।

विज्ञापन


अमर उजाला के नवरात्र में नारी ऊर्जा के उत्सव अभियान के तहत बुधवार को परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज में विशेष आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की महिला प्रशिक्षकों ने सेल्फ डिफेंस की इस ट्रेनिंग में छात्राओं को किक, पंच और ब्लॉक की अलग-अलग टेक्निक बताई। 
विज्ञापन


सेंसई ज्योति सिंह ने छात्राओं को बताया कि आपको हमेशा सामने वाले के शरीर के कमजोर हिस्से जैसे आंख, नाक, गले और पेट पर अटैक करना चाहिए और अटैक करने के लिए शरीर के मजबूत हिस्से जैसे घुटने, एड़ी, कोहनी और पंच का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई सामने से आपका हाथ पकड़ ले तो तो किस तरह हाथ छुड़ाने के साथ ही घुटने से सिर पर वार कर सामने वाले को चित कर सकते हैं। कोई पीछे से हमला करे तो अपना कैसे बचाव करें। सामने वाले पर अटैक कब करना है और डिफेंस कब करना है, इसकी छोटी से छोटी बारीकी छात्राओं को बताई गई। ट्रेनिंग में मानव एकेडमी की ओर से सेंसई माया पटेल, पूजा विश्वकर्मा, अंशु गौतम, साक्षी तिवारी, अमृता, प्रिया खरवार, मुस्कान, संगीता सिंह और अनुष्का शर्मा मौजूद रहीं।

Two thousand female students received self-defense training at Amar Ujala Women Empowerment Festival
छात्राओं ने ली सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला

घर से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल आती हूं। रास्ते में कोई खतरा तो नहीं मिला लेकिन जब ऐसी परिस्थिति सामने आ जाए ताे फिर क्या करना है इस ट्रेनिंग से ये पता चला। -किरन पटेल, गहूरा भोपापुर

आने वाले समय में कोई भी परेशानी सामने आई तो उससे लड़ने की हिम्मत मिली। कॉलेज में दी गई ट्रेनिंग से महसूस हो रहा है कि पांच किलोमीटर दूर से अकेले आने-आने में कोई खतरा नहीं है। मैं हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार हूं। -नैंसी, लच्छापुर कोचवां

आत्मरक्षा की जो ट्रिक सिखाई गई वो काफी नायाब है। हर परिस्थिति में अपने आप को सिद्ध कर सकते हैं। पढ़ाई के साथ घर के काम में तो ट्रेंड हैं मगर बाहरी लोगों से कैसे निपटना है, इसकी तकनीक आज सिखाई गई। -खूशबू पाल, लोढ़ान शिवपुर

पंच, किक और ब्लॉक सहित सेल्फ डिफेंस के सारे स्टेप्स बाकायदा सिखाए गए। तेज धूप में भी हम लोगों ने रिहर्सल और प्रैक्टिस की। अब अच्छा लग रहा है। अंदर से हौसला मजबूत हुआ है। -ख्याति सिंह, खुशहाल नगर

घर से साइकिल से स्कूल आते वक्त खतरा महसूस होता है। एक दिन की ही ट्रेनिंग से ऐसा लग रहा है जैसे कई बदमाशों को पटखनी दे सकती हूं। ऐसे आयोजन स्कूल में हर समय हों तो काफी बेहतर होगा। -अंजलि कुमारी, अहिरन चमाव

क्या बोले अधिकारी 
नारी शक्ति के पर्व को सुरक्षा और सम्मान के साथ मनाने की अमर उजाला की ये पहल सराहनीय है। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग हर छात्रा के लिए बेहद जरूरी है। -डॉ. एके सिंह, प्रबंधक, विकास इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed