{"_id":"602a21848ebc3ee9372c818f","slug":"two-teenager-boy-died-hit-by-tractor-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मिर्जापुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो किशोरों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मिर्जापुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो किशोरों को रौंदा, मौत
Mon, 15 Feb 2021 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मिर्जापुर जिले में शहर कोतवाली के कचहरी रोड पर कचहरी बाबा आश्रम गेट के सामने बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो किशोरों की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी सुमित वर्मा(16) पुत्र सुरेश वर्मा व आदित्य तिवारी(17) बाइक से घर जा रहे थे। कचहरी पेट्रोल पंप से ईंट लदा ट्रैक्टर अस्पताल रोड की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर कचहरी बाबा आश्रम गेट के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाचे से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल आदित्य को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल रविन्द्र यादव व कचहरी चौकी प्रभारी ने ट्रैक्टर को थाने भेजकर मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन