फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two students who went to bathe in the Ganges died due to drowning

गंगा में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत

Tue, 03 May 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two students who went to bathe in the Ganges died due to drowning
गंगा के तुलसी घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। अभिमन्यु सिन्हा (20) और समीर विश्वकर्मा (20) दुर्गाकुंड में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग करते थे। जल पुलिस और एनडीआरएफ ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। रविवार को भी इसी घाट पर प्रयागराज से काशी भ्रमण को आए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बैढ़न सिंगरौली के वार्ड नंबर 42 के रहने वाले संजीव कुमार सिन्हा के दो बेटों में दूसरे नंबर का अभिमन्यु और भदोही के मौर्या पट्टी के रहने वाले भाई लाल विश्वकर्मा का बेटा समीर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए दुर्गाकुंड में पिछले सात महीने से रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों साइकिल से अपने पांच दोस्तों के साथ तुलसी घाट पहुंचे। आधे घंटे बैठने के बाद गंगा में नहाने के लिए उतर गए। अभिमन्यु सिन्हा और समीर विश्वकर्मा को डूबते देखकर घाट किनारे मौजूद लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में गए। सूचना मिलने के बाद अस्सी पुलिस चौकी प्रभारी और जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने खोजबीन शुरू की। घंटों प्रयास के बाद दोनों छात्रों के शव को ढूंढकर पानी से बाहर निकाला गया। समीर के बड़े भाई आकाश ने बताया कि समीर पांच बहन और आठ भाइयों में सातवें नंबर का था। इस दौरान पुलिस पर आरोप लगाया कि सही समय पर रेस्क्यू टीम बुलाई गई होती तो भाई बच जाता।
विज्ञापन

-----
छह माह के भीतर 12 से ज्यादा लोग डूबे
तुलसीघाट पर रविवार को भी एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह दो और छात्र नदी में समा गए। तुलसी घाट पर पिछले छह महीने के भीतर 12 से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। डूबने वालों में सबसे ज्यादा युवा हैं। घाट किनारे गहराई को लेकर कोई सांकेतिक बोर्ड और बैरिकेडिंग नहीं लगा होने से हादसे हो रहे हैं। तुलसीघाट के सामने गंगा में गहराई ज्यादा है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मछली पकड़ने गया युवक गंगा में डूबा
चौबेपुर। क्षेत्र के कैथी गांव निवासी बचानू राजभर (42) सोमवार की सुबह मछली पकड़ने के लिए कैथी गंगा तट पर गए थे। पैर फिसलने से वह गंगा नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस ने गंगा में शव का तलाश करती रही। युवक शादीशुदा है। उसको पांच वर्ष का एक बेटा है। पत्नी लालमनी देवी घाट के किनारे रो रो कर बेहाल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed