फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sisters from Bihar arrested in Varanasi 

बिहार की बीए पास दो बहनें वाराणसी में कर रहीं थी उचक्कागीरी, गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 05 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two sisters from Bihar arrested in Varanasi 
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी के सुंदरपुर में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली बीए पास दो सगी बहनें शहर में उचक्कागीरी कर रहीं थी। दोनों को गिरफ्तार कर यह खुलासा शुक्रवार को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने किया। दोनों की शिनाख्त बिहार के मोतिहारी जिले के चपता परतापुर की खुशबू उर्फ पूजा और सौम्या राज उर्फ कीर्ति के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


सीओ कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हाल के दिनों में पांडेयपुर के अलावा अन्य क्षेत्रों में उचक्कागीरी की कुछ घटनाएं हुई थी। पांडेयपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से तफ्तीश की तो सामने आया कि दो युवतियां उचक्कागीरी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं।

विज्ञापन

तलाश शुरू की गई तो पता चला कि वह पांडेयपुर क्षेत्र में राय साहब का बगीचा नाम से चर्चित जमीन के समीप एक ऑटो के पास मौजूद हैं। सूचना मिली तो लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय और टीम के साथ घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्त में ले लिया। उनके पास से 87 हजार 500 रुपये, नौ मोबाइल, 10 एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, 10 कलाई घड़ी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि वह ज्यादातर ऑटो जैसे सवारी वाहनों में कैंट स्टेशन से सवार होकर और बाजार में भी महिलाओं को बातों में उलझा कर उनका पर्स लेकर भाग जाती थीं। वह कामकाज के सिलसिले में बनारस आईं थीं। उचक्कागीरी में उन्हें इतनी कमाई होने लगी कि फिर उन्होंने इसे ही अपनी आमदनी का जरिया बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed