{"_id":"6140da1b8ebc3e3ebf36a82b","slug":"two-planes-diverted-varanasi-airport-due-to-bad-weather-bangalore-to-patna-and-delhi-to-ranchi-flights-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम की वजह से दो विमान वाराणसी डायवर्ट, बंगलूरू से पटना और दिल्ली से रांची जा रहे थे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम की वजह से दो विमान वाराणसी डायवर्ट, बंगलूरू से पटना और दिल्ली से रांची जा रहे थे विमान
Tue, 14 Sep 2021 10:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:51 PM IST
सार
मंगलवार को बंगलूरू से पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान और दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो विमान डायवर्ट होकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। यह लगातार दूसरा दिन रहा जब रांची जा रहा विमान खराब मौसम के कारण डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचा।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट
- फोटो : varanasi airport
विस्तार
मौसम खराब होने की वजह से मंगलवार को वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो विमान डायवर्ट होकर पहुंचे। स्पाइसजेट का विमान एसजी 768 दोपहर 12.30 बजे 126 यात्रियों को लेकर बंगलूरू से पटना जा रहा था। 2.30 बजे पटना हवाई क्षेत्र में विमान पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से विमान को उतरने की इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन
जिसके बाद विमान को डायवर्ट कर वाराणसी भेजा गया। 3.15 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को नाश्ता कराया गया। मौसम ठीक पर 4.45 बजे विमान यात्रियों को लेकर पटना रवाना हुआ। वहीं, दूसरी ओर इंडिगो विमान संख्या 6ई 2033 दिल्ली से रांची जा रहा था।
विज्ञापन
रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर एटीसी अधिकारियों से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी। यह विमान शाम 6.30 बजे 167 यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन