{"_id":"5e9eae478ebc3e906a2187df","slug":"two-person-rides-on-bike-died-due-tp-drowning-in-canal-choubepur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराने के बाद नहर में गिरे दोनों बाइक सवार, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराने के बाद नहर में गिरे दोनों बाइक सवार, मौके पर मौत
Tue, 21 Apr 2020 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्मटन के लिए भेज दिया है, आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान रामनारायन(40) और दीपक राम(38) के रूप में हुई है। दोनों चौबेपुर के संदहां गांव के निवासी हैं। दीपक मिर्जामुराद थाने के आराजीलाइन ब्लॉक के प्रतापपुर गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। वहीं रामनारायन गांव में ही एक छोटी सी पान की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दीपक सोमवार शाम को ड्यूटी कर प्रतापपुर से अपने घर संदहां लौटे थे। फिर शाम को गांव के ही रामनारायण को लेकर दोनों बाइक से पुरनपट्टी गांव के लिए निकले थे, रात में लौटते समय दोनों उमरहां के पास पुलिया से टकराकर नहर में गिर पड़े, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब दोनों की लाश दिखी तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।