वाराणसी में दो लोगों की मौत: एक ने लगाई फांसी, दूसरा ट्रेन से कटा; पारिवारिक कलह के कारण उठाया खौफनाक कदम
Varanasi News: दोनों घटनाएं वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की हैं। युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोनों के मासूम बच्चे हैं। पत्नी के साथ बच्चे भी बिलख पड़े। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के भीटकुरी गांव में शुक्रवार को सुबह घर के सामने नीम के पेड़ से लटकती हुई युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जाता है कि सूरज पटेल (26) पुत्र चंद्रबली का गुरुवार को देर रात किसी बात को लेकर पत्नी सरिता से विवाद हो गया था। उसके बाद युवक परिवार के सो जाने के बाद घर के सामने स्थित नीम के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह पत्नी सरिता उठी तो देखा कि सूरज का फांसी के फंदे पर शव लटक रहा था। वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा तो सूरज की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक परी (8) और सुरसरा (4) का पिता है। वहीं मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाई अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक भी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान
कपसेठी थाना क्षेत्र के कपसेठी गांव निवासी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा उर्फ़ टिल्लू (30) ने पारिवारिक कलश से उबकर ट्रेन के सामने कूद जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जितेंद्र शराबी था। आए दिन परिवार के साथ विवाद करता था। शुक्रवार को सुबह घर से उठकर रघुनाथपुर गांव के सामने पहुंचा, जहां भदोही की तरफ से वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई और लोगों ने उसकी पहचान की।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र एक पुत्री का पिता है। घटना के बाद पत्नी सुषमा रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बढ़ई का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था।