फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Three people died in Varanasi truck crushed bike rider massive traffic jam

वाराणसी में तीन लोगों की मौत : युवक को बस ने और दो शिक्षकों को ट्रक ने रौंदा, अधेड़ और मासूम घायल; मचा कोहराम

Sun, 17 Nov 2024 11:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 11:04 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी के रोहनिया और चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे के बाद लगे जाम को पुलिस ने हटवाया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Three people died in Varanasi truck crushed bike rider massive traffic jam
वाराणसी के रोहनिया और चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहनिया के शहावाबाद में कार की टक्कर से बाइक से सड़क पर गिरे दुकानदार राकेश गुप्ता (35) को पीछे से आई बस ने कुचल दिया। हादसे में राकेश की मौत हो गई। वहीं, उनके चाचा रामचंद्र गुप्ता (55) और भतीजी गुनगुन (3) घायल हो गई।

विज्ञापन


लहरतारा से मोहनसराय मार्ग के चौड़ीकरण का काम इन दिनों चल रहा है। इसके चलते सड़क की एक लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर भैरवनाथ निवासी राकेश गुप्ता अपने चाचा रामचंद्र गुप्ता और भतीजी गुनगुन के साथ बाइक से अपने बुआ के लड़के की शादी में मंडुवाडीह गए थे।
विज्ञापन




वहां से वापसी के दौरान शहावाबाद में रोहनिया की तरफ जा रही कार ने राकेश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से राकेश, उनके चाचा और उनकी भतीजी सड़क पर गिर पड़ी। उसी दौरान पीछे से आई बस ने राकेश को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचंद्र ने बताया कि राकेश किराना की दुकान चलाते थे। वह दो भाइयों मे बड़े और तीन बेटियों के पिता थे। वहीं, हादसे के बाद बस छोड़ कर चालक भाग गया। इसके चलते बस में सवार यात्री खासे परेशान हुए। कार और बस को रोहनिया थाने की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

डुबकियां बाजार में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत
चौबेपुर के डुबकियां बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई। सूचना पाकर चौबेपुर थाने की पुलिस ने दोनों शिक्षकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर स्थित एक निजी स्कूल में हरिओम सिंह (36) और रणधीर शर्मा (37) पढ़ाते थे। दोनों शिक्षक बाइक से डुबकियां स्थित एक लॉन में अपने स्कूल के एक स्टाफ के परिवार के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वापसी के दौरान दोनों शिक्षक की बाइक के पीछे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दोनों सड़क पर गिरे तो ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। 

हादसे में दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम सिंह चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के अमरा के मूल निवासी बताए गए हैं। उधर, इस संबंध में एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक लेकर आरोपी चालक भाग गया है। दोनों शिक्षकों के स्कूल के स्टाफ की मदद से उनके परिजनों के बारे में पता कर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed