फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people died in Varanasi electric current took the life young man woman dead after drowning pond

वाराणसी में दो लोगों की मौतः पोखरी में डूबने से महिला की थम गईं सांसें, मजदूर की मौत पर हंगामा; पहुंची फोर्स

Mon, 05 Aug 2024 06:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 06:57 PM IST
सार

Varanasi News: महिला की मौत पोखरी में डूबने से हो गई थी। वहीं, मजदूर की मौत के बाद परिजन शव रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। समझाकर परिजनों को शांत कराया गया। उसके बाद ही पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।

विज्ञापन
Two people died in Varanasi electric current took the life young man woman dead after drowning pond
मजदूर की मौत के बाद हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कंदवा में दो लोगों के मौत की सूचना मिली है। यहां पोखरी में डूबने से महिला की मौत हो गई। वहीं, परशुराम नगर स्थित एक कमरे में युवक लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


सोमवार की शाम को कंदवा पोखरे में एक महिला का पैर फिसल गया है, जिससे वह पानी में डूब गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बरेका सत्यम तिवारी ने लोगों के सहयोग से महिला को पानी से बाहर निकाल कर अचेतावस्था में बरेका चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महिला के पति रामबृक्ष ने बताया कि मेरी पत्नी ममता (28) पोखरा के पास किसी काम से गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दंपती कंदवा थाना मंडुआडीह के निवासी हैं। मृतका को मोर्चरी हाउस बरेका में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने गए मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
घर से काम पर गए मजदूर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे बच्छाव निवासी संदीप कुमार गोंड (32) घर से परशुराम नगर कॉलोनी (कन्दवा) मजदूरी करने गया। वहां जाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। खनाव का रहने वाला ठेकेदार जग्गा उसे ऑटो में लेकर कई अस्पतालों में इलाज कराने के लिए ले गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

अंत में ठेकेदार जग्गा ने उसके शव को बच्छाव स्थित घर ले जाकर छोड़ दिया।  संदीप के मौत की सूचना पाकर चाचा विजय कुमार ने अन्य लोगों के साथ शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर ठेकेदार और साथ में काम कर रहे मजदूरों के बुलाने की मांग पर अड़ गए।

मृतक की पत्नी नीलम दहाड़े मारकर रो रही थी। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नम्बर पर था। उसके शिवानी, लवली, अंकिता व अमित बच्चे हैं। सूचना पाकर रोहनिया व मंडुवाडीह पुलिस के साथ एसीपी रोहनिया मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा कर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed