फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two people died in raod accident bike pickup jaunpur mau up

मऊ और जौनपुर में बाइक सवारों के साथ हादसा, दो की गई जान

Tue, 23 Jun 2020 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Two people died in raod accident bike pickup jaunpur mau up
demo pic

उत्तर प्रदेश के मऊ और जौनपुर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग बाइक पर थे। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बिहार के गोदान ब्रह्मटोली रिविलगंज सरनविहार निवासी चुन्नू नट(35) बलिया में रहकर एंबुलेंस चलाता है। उसने रात में बलिया से एक गंभीर रोगी को लेकर मऊ जिले के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया था। वह यहां से वापस लौट कर बलिया जा रहा था। मऊ के हलधरपुर से आगे डीहतिलक ठाकुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से एक पिकअप वाहन ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में एंबुलेंस चालक टुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथी इमरान की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की तेज रफ्तार ने ले ली युवक की जान
जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार मार्ग पर कौरहां गांव के पास सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक में टकरा गई। हेलमेट न होने के कारण सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई।

डड़वा गांव निवासी इसराइल खान(26) सोमवार की देर रात बाजार कर मछलीशहर से घर लौट रहा था। कौरहा गांव के पास एक युवक सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहा था। तेज रफ्तार में आ रहे इसराइल की बाइक सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर से वह छिंटककर सड़क पर दूर जा गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में घायल को सीएचसी मछलीशहर ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed