फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two people arrested for threating to blast mau railway station

मऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरापी गिरफ्तार  

Wed, 16 Aug 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मऊ
ब्यूरो अमर उजाला मऊ Updated Wed, 16 Aug 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
two people arrested for threating to blast mau railway station
पुलिस के गिरफ्त मे दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने के मामले में शनिवार को पुलिस और जीआरपी की पुलिस ने संयुक्त प्रयास कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं, इसमें राजेश ने फोन करके पंद्रह अगस्त को धमकी दी थी, जबकि दूसरा आरोपी अरविंद ने उसे फर्जी आईडी पर सिमकार्ड मुहैया कराया था।
 
  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मऊ स्टेशन पहुंच एसपी जीआरपी डा. धर्मवीर सिंह ने आरोपियों के गिरफ्तार होने पर प्रेसवार्ता कर पूरी घटनाक्रम को बताया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर ने कहा बीते शनिवार की दोपहर में लखनऊ जीआरपी मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर फोनकर धमकी दी गई।
विज्ञापन



इसमें पंद्रह अगस्त 2017 को मऊ स्टेशन को उड़ाने को कहा गया। फोन पर  गुमराह करने के लिए उर्दू बोलचाल का प्रयोग किया गया। इस धमकी पर एडीजी रेलवे वीके मौर्य और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे बीके सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। साथ ही विभाग के एटीएस के  साथ सिविल पुलिस को सक्रिय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्टेशन पर चेकिंग तथा धमकी देने वालो की तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम आरोपियों तक सोमवार को पहुंची।इस दौरान घोसी कोतवाली क्षेत्र के परवेजपुर गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र सुदर्शन और राजेश पटेल पुत्र स्व. धर्मदेव पटेल को गिरफ्तार किया गया।


एसपी ने बताया कि राजेश पटेल ने फोनकर स्टेशन उड़ाने की धमकी दि जबकि अरविंद ने उसे फर्जी आईडी पर सिम मुहैया कराया। बता दें कि अरविंद‌िप के पास एक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड की एजेंसी है। एसपी ने कहा कि लगभग सात माह पूर्व राजेश ने तत्कालीन एसडीएम मधुबन विमल कुमार दूबे को धमकी देकर उनसे रंगदारी की मांग कि थी। इस दौरान दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed