फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two Nursing Students Returning from Bareka Faint Block Road in Varanasi Police Intervene Calm Situation

बरेका से लौटी दो नर्सिंग छात्राएं बेहोश: वाराणसी में किया रास्ता जाम, लगाया गंभीर आरोप; पुलिस ने समझाया

Wed, 29 Apr 2026 05:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 05:45 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के सुंदरपुर में सड़क जाम की सूचना पाकर माैके पर भेलूपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। लड़कियों से पूरी जानकारी लेने के साथ ही सड़क को खाली करवाया गया। छात्राओं ने कहा कि बरेका में कुर्सी भी बैठने को नहीं मिली और सभा से पैदल उन्हें सुंदरपुर स्थित कालेज आना पड़ा।

विज्ञापन
Two Nursing Students Returning from Bareka Faint Block Road in Varanasi Police Intervene Calm Situation
नाराजगी बयां कर रहीं लड़कियों से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित उपकार नर्सिंग कॉलेज की दो छात्राएं बरेका से पैदल लौटते समय बेहोश हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने सुंदरपुर-नरिया मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। करीब 45 मिनट तक इस एक ओर आवागमन प्रभावित रहा। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से वाहन से बरेका में प्रधानमंत्री की सभा में ले जाया गया। 

विज्ञापन




लौटते समय बस नहीं मिली और कॉलेज तक गर्मी में पैदल आना पड़ा। इससे अन्य छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। उधर रास्ता जाम करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीसीपी काशी, एडीएम सिटी सहित कई अधिकारी पहुंचे। छात्राओं से बातचीत कर किसी तरह रास्ता जाम खत्म करवाया।

विज्ञापन

सुंदरपुर-नरिया मार्ग पर रास्ता जाम करने वाली छात्राओं ने एडीएम सिटी आलोक वर्मा, डीसीपी काशी गौरव बंशवाल को बताया कि करीब 80 छात्राओं को पीएम के कार्यक्रम में कॉलेज की बस से बरेका में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ले जाया गया था। उन्हें बैठने के लिए वहां सीट नहीं मिली। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कॉलेज की बस भी लेने नहीं आई। लिहाजा बरेका कार्यक्रम स्थल से कॉलेज तक पैदल जाना पड़ा। 

इससे दो छात्राएं बेहोश हो गई और अन्य छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इस बारे में डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया की कालेज प्रशासन की असुविधा से नाराज होकर नर्सिंग छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम 4.30 बजे के बाद उन्हें सभा स्थल पर ले जाया गया। कुर्सी भी बैठने को नहीं मिली और सभा से पैदल उन्हें सुंदरपुर स्थित कालेज आना पड़ा। इसमें दो छात्राएं बेहोश हुई। 

छात्राओं के आरोप पर नर्सिंग कालेज पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। कुछ लोग प्रधानमंत्री की सभा से जोड़कर इसे प्रसारित कर रहे है, जो कि गलत है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने एक्स पर छात्राओं के बेहोश करने का वीडियो अपलोड किया है। लिखा है कि पीएम की जनसभा में बदइंतजामीके कारण मेडिकल छात्राओं का बेहोश होना दुर्भाग्यपूर्ण और विचलित करने वाला है। अजय राय ने इसको आयोजको की घोर लापरवाही बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed