फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two minor girl killed from thunderbolt at jaunpur and ballia

आसमान से बरसी आफत, वज्रपात से जौनपुर और बलिया में दो किशोरियों की मौत

Fri, 08 Jun 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 08 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Two minor girl killed from thunderbolt at jaunpur and ballia
आकाशीय बिजली
पूर्वांचल में मौसम ने गुरुवार को एकाएक करवट ले ली। हल्की बारिश के दौरान बिजली गिरने से जौनपुर और बलिया में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए।  
विज्ञापन


जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के नेवढ़िया क्षेत्र के कसियाव गांव निवासी जौवात नट की पुत्री रेशमा (14) घर के बगल के बगीचे में आम बीन रही थी कि अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिर पड़ी, गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे सीएचसी मड़ियाहू ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा एक परिवार ही के तीन लोगों सहित चार लोग झुलस गए।  उधर, बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में दिनेश राजभर पेड़ के नीच सो रहा था दोपहर बाद उसकी पुत्री अनीता (17) उसे जगाने गई कि तभी बिजली गिर पड़ी, जिससे अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीररूप से झुलसी हालत में दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed