फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two members of Solver gang and one candidate arrested

Varanasi News: सॉल्वर गैंग के दो सदस्य और एक अभ्यर्थी गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two members of Solver gang and one candidate arrested
रोहनिया (वाराणसी)। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में बच्छाव स्थित पूर्णोदय महिला महाविद्यालय से दो सॉल्वर और एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया। रोहनिया थाने की पुलिस को सौंपे गए तीनों आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के दाउदपुर, मधार के अखिलेश प्रसाद उर्फ मुकेश व बड़ी पहाड़ी, लहेरी के पवन कुमार और दिल्ली के अर्जुन पार्क नागल, नजफगढ़ के विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को प्रकरण में हरियाणा के टिकाना कलां, फोगाट चर्खी, दादरी भिवानी के अमन कुमार की तलाश है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव स्थित पूर्णोदय महिला महाविद्यालय में बुधवार को एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। महाविद्यालय के निदेशक श्रीकांत सिंह ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान अमन कुमार की जगह अखिलेश प्रसाद उर्फ मुकेश परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इसी तरह से तृतीय पाली की परीक्षा के दौरान विशाल कुमार के स्थान पर पवन कुमार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पवन की मदद से ही परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद विशाल को पकड़ा गया, जबकि अमन भाग निकला था।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की फोटो में की गई थी छेड़छाड़

गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सदस्य पवन कुमार और अखिलेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया उन्होंने आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की फोटो में छेड़छाड़ की थी। प्रति अभ्यर्थी उन्हें 20 से 30 हजार रुपये और आने-जाने व रुकने का खर्च मिलता है। सॉल्वर गैंग के सरगना ही अभ्यर्थियों से बाकी बातचीत तय करते हैं। उन्हें परीक्षा से दो दिन पहले बताया गया था कि किस सेंटर पर जाकर किस अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देनी है। इस संबंध में एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना ने बताया कि सॉल्वर गैंग के दोनों सदस्यों से पूछताछ कर उनके गिरोह के सरगना के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed