फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two lakhs devotees visit kashi vishwanath dham on second day of new year 2022 VIP darshan closed due to crowd

विश्वनाथ धाम में विशिष्ट दर्शन बंद: रोजाना रिकॉर्ड संख्या में आ रहे श्रद्धालु, काशावासियों से अपील- सुबह से दोपहर दो बजे तक दर्शन से बचें

Mon, 03 Jan 2022 10:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jan 2022 10:11 AM IST
सार

नए साल की वजह से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या बहुत हो गई है। इस वजह से प्रशासन ने लोगों से सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच धाम आने से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
two lakhs devotees visit kashi vishwanath dham on second day of new year 2022 VIP darshan closed due to crowd
दर्शन को पहुंचे दर्शनार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के दूसरे दिन रविवार को भी काशीपुराधिपति के धाम में मंगला आरती से उमड़ी भक्तों की भीड़ का क्रम शयन आरती तक जारी रहा। मंदिर प्रशासन के मुताबिक दूसरे दिन करीब पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के धाम में शीश नवाया।

विज्ञापन


सड़कों पर भक्तों की कतार को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक विशिष्ट दर्शन (वीआईपी) स्थगित कर दिया है। साथ ही काशीवासियों से सुबह सात से दोपहर दो बजे तक दर्शन करने से बचने की अपील की है। धाम के भव्य स्वरूप के लोकार्पण के बाद दुनियाभर में बसे भोलेनाथ के भक्त वाराणसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मंदिर परिसर के सभी द्वारों से प्रवेश
नए साल के पहले दिन धाम में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ के बाद अगले दिन रविवार को भी सड़कें श्रद्धालुओं से पटी रहीं। गौदोलिया और मैदागिन में वाहनों के रोकने के चलते सड़कों पर झुंड में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं के दबाव को कम करने के लिए मंदिर परिसर के सभी द्वारों से प्रवेश दिया गया। उधर, मंदिर से निकलने वाले भक्त भी कतार में ही गोदौलिया तक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः गिरते पारे के बीच कोहरे की घनी चादर में लिपटी काशी, जानें- अगले दो दिन कैसा रहेगा मौस

two lakhs devotees visit kashi vishwanath dham on second day of new year 2022 VIP darshan closed due to crowd
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

18 दिन में 20 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से ही लगातार श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। लोकार्पण से 31 दिसंबर तक करीब 14 लाख श्रद्धालु धाम में पहुंचे थे और नए साल के दो दिन में करीब सात लाख श्रद्धालुओं ने महादेव के दर पर शीश नवाया है।

खुलेगा टूर ऑपरेटर्स का डेस्क
धाम में टूर ऑपरेटर्स के डेस्क और बैंकिंग सुविधा की भी शुरुआत की जाएगी। इसके लिए मणिकर्णिका घाट की ओर बने टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर (टीएफसी) में स्थान के लिए टेंडर जारी किया गया है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. सुनील वर्मा ने बताया कि टीएफसी को इस महीने के अंत तक संचालित कर दिया जाएगा। इसमें टूर आपरेटर्स और बैंकिंग सुविधाओं के लिए निविदा पर 25 जनवरी तक निर्णय कर लिया जाएगा।

जब तक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है तब तक काशीवासी सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक दर्शन करने से बचें। धाम के मुख्य द्वार तक वाहन लाने से बचें और मैदागिन व गोदौलिया चौराहे की पार्किंग में वाहन खड़ा करें। फिलहाल भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन स्थगित रहेगा। - दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed