जौनपुर में सड़क हादसों में इंटर के छात्र समेत दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को सड़क हादसों में छात्र समेत दो लोगों की जान चली गई। रामपुर में बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया, जबकि सिकरारा में बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहली घटना रामपुर थाना क्षेत्र की है। ग्राम रामपुर धनुहां निवासी विनय कुमार दुबे (36) पुत्र राजबली दुबे सुबह अपनी बहन के घर गोद भराई में शामिल होने के लिए बाइक से भदोही के चौरी गांव जा रहे थे। जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर पचवल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही विनय की मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे लोगों ने मृतक की पहचान कर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनय को चार पुत्र क्रमश: प्रद्युम्न (12), अभय (9), शुभम (8), गोलू (4) और दो पुत्रियां ज्योति (10) व मोती (4) वर्ष की हैं। वह मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाकर भरण-पोषण करता था। चार माह से घर आया था।
पत्नी चांदनी देवी व परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव निवासी हरिप्रकाश का पुत्र अंगद यादव (19) इंटर का छात्र था। वह बुधवार को सिकरारा चौराहे से कोचिंग पढ़कर कर बाइक से घर लौट रहा था। बरगुदर पुल के पास मछलीशहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक को काफी दूर तक बस घसीटती रही। चालक व परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।