फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two-hour road blockade demanding compensation, jobs and punishment for the accused

Varanasi News: मुआवजा, नौकरी और आरोपियों को सजा की मांग के लिए दो घंटे चक्काजाम

Tue, 02 Jun 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two-hour road blockade demanding compensation, jobs and punishment for the accused
एसीपी कोतवाली व नायब तहसीलदार के लिखित आश्वासन पर माने परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। थाना क्षेत्र के किला मार्ग पर बिजली विभाग कार्यालय के सामने सोमवार को मल्हिया टोला की महिलाओं और पुरुषों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। लोगों का आरोप था कि नाव निर्माण के लिए बिजली विभाग के बिना मानक पूरे किए अवैध रूप से अस्थायी विद्युत कनेक्शन दिया गया था, जिस कारण हादसा हुआ। लोगों ने परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मांगों पर अड़े रहे। मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ। रविवार को शक्तिघाट पर नाव निर्माण के लिए खींचे गए बिजली के तार की चपेट में आने से मल्हिया टोला निवासी किशन साहनी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने शव को बिजली विभाग कार्यालय के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने सामनेघाट मार्ग से वाहनों का डायवर्जन कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता लालू साहनी की तहरीर पर बिजली विभाग के जेई व नाव स्वामी राजेंद्र साहनी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article