{"_id":"5ee22dff8ebc3e42f66d73ba","slug":"two-died-in-car-and-tractor-accident-in-mau-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर कार से जा घर रहे परिवार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल और उसकी मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर कार से जा घर रहे परिवार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल और उसकी मां की मौत
Thu, 11 Jun 2020 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Jun 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर के पास गुरुवार को ट्रैक्टर व स्विफ्ट ती टक्कर में कार सवार वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार चला रहे लखनऊ ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य घायल सदस्यों का जिला अस्पताल में इलाज चल रह है।
विज्ञापन
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत माहपुर गांव निवासी मेराज अहमद खां(50) लखनऊ ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उनका शहर कोतवाली अंतर्गत पूराजोधी में मकान है। गुरुवार सुबह में मेराज अपनी मां समिमुलनिशा(75), पुत्री समीरा, हबीबा और साली लाडो को लेकर गांव जा रहा था।
विज्ञापन
गाड़ी मेराज स्वयं चला रहे थे। अभी वे केशवपुर पुल पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मां समिमुलनिशा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सभी सवार घायल हो गए। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान मेराज ने भी दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कवायद चल रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए है।