फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two died by Bike collided with tree including historyheater died in ghazipur up

यूपी: बाइक के पेड़ से टकराने पर बड़ा हादसा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो की हुई मौत

Mon, 29 Jun 2020 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jun 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Two died by Bike collided with tree including historyheater died in ghazipur up
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह नगर क्षेत्र के हरपुर निवासी अजित यादव(27 ) व कमलेश यादव (26) किसी काम से बाइक द्वारा हरपुर से जमानिया आ रहे थे। इसी बीच अचानक दुरहियां गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अजीत यादव हिस्ट्रीशीटर था और लूट आदि कई वारदातों में आरोपी भी था। बीती रात वह अपने साथी के साथ नशे की हालत में बाइक से आ रहा था कि सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वह और उसके साथी की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed