{"_id":"647738f6205cd44f21035237","slug":"two-day-corporate-shala-will-be-organized-in-bhu-stalwarts-will-interact-with-students-2023-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू में दो दिवसीय 'कॉरपोरेट शाला' का आयोजन, विद्यार्थियों से रूबरू होंगे कॉरपोरेट जगत के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू में दो दिवसीय 'कॉरपोरेट शाला' का आयोजन, विद्यार्थियों से रूबरू होंगे कॉरपोरेट जगत के दिग्गज
Wed, 31 May 2023 05:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 31 May 2023 05:39 PM IST
सार
बीएचयू के विद्यार्थियों को कॉरपोरेट वातावरण और कौशल के बारे में जानकारी देने के लिए दो दिवसीय कॉरपोरेट शाला की शुरुआत दो जून से होगी। यह आयोजन छात्रों के ज्ञान को बढ़ाएगा, उन्हें उद्योग के विशेषज्ञों के साथ नेटवर्क स्थापित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में होने वाली कॉरपोरेट शाला में उद्योग जगत के दिग्गज जुटेंगे। छात्रों को कॉरपोरेट वातावरण और कौशल के बारे में जानकारी देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत दो जून से होगी। इस शिक्षा जगत-उद्योग संवाद कार्यक्रम के दौरान हरित ऊर्जा के विभिन्न पहलुओं पर मंथन होगा।
विज्ञापन
प्रो. मृत्यंजय मिश्रा, प्रो. निधि मिश्रा और प्रो. जेबी कोमारैया ने बुधवार को जनसंपर्क कार्यालय में बताया कि अर्थशास्त्र विभाग में प्रश्नोत्तरी, पैनल चर्चा, पोस्टर-मेकिंग, लेख-लेखन, व्यावसायिक विचार, कहानी, स्टैंड-अप कॉमेडी व कविता प्रतियोगिताएं होंगी। तीन जून को कॉरपोरेट कोच राहुल मालोदिया, फ्लिपकार्ट के सहयोगी निदेशक सुमित प्रेमी, जिंदल स्टील के निदेशक विजय शर्मा, एलएंडटी के वित्त प्रमुख राजन सूरी, सस्टेनोमेट्रिक रजनी पांडेय, ओएनजीसी के बामदेव त्रिपाठी जैसी हस्तियां छात्रों से रूबरू होंगी और उनके सवालों का जवाब देंगी।
विज्ञापन
विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह आयोजन छात्रों के ज्ञान को बढ़ाएगा, उन्हें उद्योग के विशेषज्ञों के साथ नेटवर्क स्थापित करने में मदद करेगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन