{"_id":"5d1213968ebc3e3c96283c73","slug":"two-criminal-injured-in-bike-loot-police-encounter-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक फरार
Tue, 25 Jun 2019 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 Jun 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बदमाशों की सड़क पर पड़ी बाइक और मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों के खिलाफ काफी एक्शन मोड में दिख रही है। हाल ही में यूपी के रामपुर जिले के एसपी ने शनिवार को एक रेपिस्ट को गोली मार दी थी, तो वहीं गाजीपुर जिले की पुलिस ने भी मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों को गोली मार दी।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले में सादात थाना क्षेत्र के पिपनार गांव के पास हथियारों से लैस तीन बदमाश दिनदहाड़े सेचू राजभर नाम के शख्स की बाइक लूटकर सैदपुर की ओर भाग रहे थे। लूटकी की सूचना सैदपुर कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बऊरहवां नहर पुलिया के पास बदमाशों की घेराबंदी की।
विज्ञापन

बदमाशों की पिस्तौल
हर तरफ से घिरने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में दो बदमाशों को गोली लग गई है, जिन्हें हिरासत में लेकर, इलाज के लिए सीएचसी सैदपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने के कुछ देर बाद ही बदमाशों को दबोच लिया गया। पुलिस टीम गिरफ्तार बदमाश रजत सिंह और विकास सिंह से पूछताछ कर रही है।