{"_id":"63b5b2b5219c944f5f0415af","slug":"two-cricketers-from-varanasi-selected-in-under-14-up-team-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी के दो क्रिकेटरों का अंडर-14 यूपी टीम के कैंप में चयन, 8 से कानपुर में प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी के दो क्रिकेटरों का अंडर-14 यूपी टीम के कैंप में चयन, 8 से कानपुर में प्रशिक्षण
Wed, 04 Jan 2023 10:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:39 PM IST
सार
शिवपुर कॉलोनी के रहने वाले मो. अहमद शिवुपर क्रिकेट एकेडमी में विकेट कीपर और बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं। जबकि भेलूपुर निवासी सफान ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद अहमद और सफान समसीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश स्तरीय अंडर-14 पुरुष क्रिकेट टीम के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए वाराणसी जिले के दो क्रिकेटरों मोहम्मद अहमद और सफान समसीन का चयन हुआ है। आठ से 12 जनवरी तक कानपुर के कमला क्लब में आयोजित शिविर में दोनों खिलाड़ी प्रदेश के 120 खिलाड़ियों के बीच यूपी टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षक सैफी अहमद ने बताया कि शिवपुर कॉलोनी के रहने वाले मो. अहमद शिवुपर क्रिकेट एकेडमी में विकेट कीपर और बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं। जबकि भेलूपुर निवासी सफान ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। दोनों खिलाड़ियों ने जिला, मंडल और जोन स्तर की ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर के शिविर में जगह बनाई है।
विज्ञापन