दर्दनाक: पानी भरे गड्ढे में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। पानी भरे हुए गड्ढे में नहाते समय दो बच्चे डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया है।
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली गुरुसंडी चौकी के सामने भट्ठे पर खुदाई से हुए गड्ढे में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे भैंस चराने गए थे। दोनों का शव बरामद कर लिया गया है।
गुरुसंडी निवासी कृपा शंकर यादव का बेटा देव नारायण यादव(12) अपने चचेरे भाई सतीश यादव(8) पुत्र श्यामलाल और महेश यादव(9) पुत्र रमाशंकर यादव के साथ भैंस चराने के लिए निकला था। गुरुसंडी पुलिस चौकी के सामने एक स्कूल के पीछे स्थित एक भट्टे के पानी भरे गड्ढे में भैंस नहा रही थीं, जिनके साथ में वह भी। इसी दौरान सतीश डूबने लगा।
उसे तो डूबता देख देवनारायण उसे बचाने के लिए गया और वह भी डूबने लगा। बाहर खड़े महेश ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर संजय सिंह मौके पर पहुंचे। परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव लेकर घर चले आए।