{"_id":"5dfba4828ebc3e87ea50637a","slug":"two-cement-agencies-sealed-in-jaunpur-pollution-control-unit-team-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दो सीमेंट एजेंसियों को किया सील, प्रदूषण नियंत्रण इकाई की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दो सीमेंट एजेंसियों को किया सील, प्रदूषण नियंत्रण इकाई की टीम ने की कार्रवाई
Thu, 19 Dec 2019 09:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 19 Dec 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
cement
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने पर प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने जौनपुर में दो सीमेंट की फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण इकाई की कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण इकाई की टीम ने जौनपुर के सिधवन में स्थित औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दो फैक्ट्रियां बिना एनवायरमेंटल क्लीयरेंस की संचालित हो रही थीं। वहां पर पर्यावरण के मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा था।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि जांच के दौरान डायमंड इंडस्ट्रीज और टीसीएस सीमेंट पर कार्रवाई की गई है। दोनों एजेंसियों ने स्थापना के पहले एनओसी नहीं ली थी। दोनों एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम का पालन नहीं करने पर दोनों एजेंसी को बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन