फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two BHU students suspended for cheating in NEET exam

नीट परीक्षा में नकल करते पकड़े गए बीएचयू के दो छात्र निलंबित

Wed, 27 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two BHU students suspended for cheating in NEET exam
बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के वेटेनरी एंड एनिमल साइंस फैकल्टी के दो छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर राजस्थान में नीट यूजी परीक्षा में नकल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। दोनों छात्रों को हॉस्टल, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। पिछले महीने नीट यूजी की परीक्षा में मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले बीएचयू में बैचलर ऑफ वेटेनरी साइंस के छात्रों को नकल करते पकड़ा गया था। बीएचयू प्रशासन की ओर से जारी आदेश में यह बताया गया है कि सनवर मल और अंकित यादव पर की गई कार्रवाई पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे और पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed