फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two BHU Accused Sent to Jail in Assault Case Student Unable to Get Out of Bed for one Month in varanasi

Varanasi Crime: मारपीट में बीएचयू के दो आरोपी गए जेल, डेढ़ महीने से बेड से नहीं उठ सका है छात्र

Sat, 04 Apr 2026 03:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 03:23 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के दो छात्रों को मारपीट के मामले में जेल भेज दिया गया। उधर, मारपीट में घायल छात्र अंशुमान बेड पर है। अभी भी कई टांके और प्लास्टर नहीं कटे हैं। उसका भविष्य दांव पर लग गया है। 

विज्ञापन
Two BHU Accused Sent to Jail in Assault Case Student Unable to Get Out of Bed for one Month in varanasi
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के बिड़ला अ हॉस्टल के दो छात्रों आयुष राय और विशाल यादव को जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को चितईपुर पुलिस ने मारपीट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 10 फरवरी को नरिया गेट के पास विद्यापीठ के छात्र अंशुमान चौबे के साथ हुई मारपीट के मामले में पिता डॉ. अनिल चौबे की तहरीर पर सात नामजद और एक अज्ञात पर चितईपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। उस घटना के डेढ़ महीने बाद भी अंशुमान बेड पर है। अभी भी कई टांके और प्लास्टर नहीं कटे हैं। एक पैर एक जगह और दूसरा पैर दो जगह से टूटा है। कलाई टूटी है। उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अब वह खुद से उठने लायक भी नहीं है। भविष्य दांव पर लग गया है। 

विज्ञापन


अंशुमान पहले बीएचयू का ही डिप्लोमा छात्र रहा, मगर मारपीट के चलते उसका दाखिला विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस करवा दिया गया था। प्राथमिकी के मुताबिक, अंशुमान के हाथ-पैरों को रॉड और स्टंप से मारकर तोड़ दिया गया था। चाकू से जान से मारने की नियत थी। लोगों के बचाव करने पर लड़के छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया जहां सिर में 20 टांके लगे। विद्यापीठ का छात्र अंशुमान गंगापुर कैंपस में पढ़ता था और वह वहां से वापस घर आ रहा था। उसी दौरान उस पर हमला हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फरवरी की घटना के बाद एक युवक की गिरफ्तारी 11 फरवरी को ही हो गई थी। बाकियों की खोज जारी रही। पिता अनिल ने बताया कि जिस जगह पर मारपीट हुई वहां कैमरा नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed