फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two arrested in varanasi accountant car driver conspired rob 3.45 lakh rupees

Varanasi News: मुनीम के कार चालक ने ही रची थी 3.45 लाख रुपये लूटने की साजिश, तीन गिरफ्तार; दो की तलाश

Sat, 11 May 2024 09:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 May 2024 09:34 PM IST
सार

Varanasi News: अजय श्रीवास्तव से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या पांच थी। इस आधार पर चौबेपुर थाने में दर्ज लूट के मुकदमे को डकैती में तरमीम कर दिया गया है। घटना में शामिल पांचों बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
two arrested in varanasi accountant car driver conspired rob 3.45 lakh rupees
गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर पनिहारी गांव के सामने मसाला कंपनी के मुनीम से तीन लाख 45 हजार रुपये लूटने की साजिश उनके कार चालक ने ही रची थी। यह खुलासा शनिवार को एसओजी और चौबेपुर थाने की पुलिस की टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद किया। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बिहार के भभुआ के दुर्गावती कैमूर थाना के चहनियां के यशवंत सिंह, गाजीपुर के जमानियां थाना के बिटावर खुर्द के आशुतोष राय और मिर्जापुर के अदलहाट थाना के नियावरपुर कला के निशांत सिंह के रूप में हुई है। तीनों के पास से दो लाख पांच सौ रुपये, एक तमंचा व दो कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद की गई है। पुलिस को हिमांशु और आशीष राय की तलाश है।
विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी. ने बताया कि कतुआपुरा निवासी अजय श्रीवास्तव आठ मई की शाम कैश कलेक्शन कर चालक यशवंत सिंह के साथ कार से सैदपुर से वाराणसी आ रहे थे। चौबेपुर थाना क्षेत्र के पनिहारी गांव के सामने पीछे से आई बगैर नंबर की स्कॉर्पियो ने उनकी कार को ओवरटेक किया। इसके बाद कार में टक्कर मार कर रुपये से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दरोगा विनोद विश्वकर्मा, गौरव कुमार सिंह व अरुण प्रताप सिंह और चौबेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विद्या शंकर शुक्ल की टीम गठित की गई थी। अजय से घटना के संबंध में मिली जानकारी और सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 58 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed