फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused of murder of youth in Sarnath area sent to jail

Varanasi News: सारनाथ क्षेत्र में युवक की हत्या के दो आरोपी भेजे गए जेल

Sat, 16 Sep 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murder of youth in Sarnath area sent to jail
पहड़िया के पास 10 सितंबर की रात पुरानी रंजिश में हुए हमले में घायल मढ़नी महासीपुर निवासी सौरभ यादव बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को सारनाथ थाने की पुलिस ने हत्या के आरोप में नामजद कमौली निवासी रौनक सिंह और जौनपुर के नेवढि़या थाना के काजीहदकोट निवासी अश्वनी सिंह को अदालत में पेश किया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, सौरभ ने क्षेत्र के लड़कों का गिरोह 4149 के नाम से बनाया था। वहीं, हत्यारोपी कमौली निवासी अभिषेक सिंह ने 2324 के नाम से अपना गिरोह बनाया था। क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई और जातीय ठसक दिखाने को लेकर अक्सर दोनों गुटों में मारपीट होती रहती थी। 10 सितंबर की रात अभिषेक सिंह, अश्वनी सिंह, रौनक सिंह और नितिन सिंह ने अपने दोस्तों के साथ सौरभ को सबक सिखाने के लिए बेसबाल के बैट से उस पर हमला किया था। सौरभ की मौत की खबर मिलते ही सभी घर से भाग निकले। अश्वनी और रौनक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपियों को सारनाथ थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने टीम के दरोगा राम नगीना यादव व दुर्गेश सिंह, हेड कांस्टेबल रामबाबू व रामानंद यादव और कांस्टेबल आलोक मौर्या के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed