फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Twenty three thousand applications for admission in Kashi Vidyapeeth

काशी विद्यापीठ में आए प्रवेश के लिए साढ़े तेइस हजार आवेदन

Mon, 07 Jun 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Twenty three thousand applications for admission in Kashi Vidyapeeth
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आवेदन चल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन बार आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया है। अभी तक लगभग साढ़े तेइस हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (सत्र-2021-22) में दाखिले का आवेदन फार्म तीन अप्रैल से ही ऑनलाइन है। पिछले साल जहां 32 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था वहीं इस साल अभी तक साढ़े तेइस हजार ने आवेदन किया है। कोरोना कर्फ्यू के कारण आवेदकों की संख्या अब भी पिछले साल की तुलना में साढ़े आठ हजार कम है। बहरहाल ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि विद्यापीठ ने सात जून तक के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई से बढ़ाकर 30 मई तक की गई थी। इस प्रकार विद्यापीठ ने तीसरी बार आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई है। वहीं विलंब शुल्क के साथ 22 जून तक आवेदन करने का मौका है। कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि अब 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 17 जून तक तथा 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 22 जून तक आवेदन व प्रवेश परीक्षा का शुल्क जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध प्रवेश परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि 30 जून
शोध प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। वहीं अब तक करीब करीब 4500 अभ्यर्थियों ने शोध प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जबकि विश्वविद्यालय व संबद्ध कालेजों के 31 पाठ्यक्रमों में शोध के लिए 631 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed