{"_id":"5ee3048e8ebc3e42f20fbcb2","slug":"true-knot-machine-will-start-testing-corona-in-mau-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में आज से शुरू होगी ट्रू-नेट मशीन से कोरोना की जांच, निगेटिव और संदिग्धों की छंटनी करने में होगी आसानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में आज से शुरू होगी ट्रू-नेट मशीन से कोरोना की जांच, निगेटिव और संदिग्धों की छंटनी करने में होगी आसानी
Fri, 12 Jun 2020 09:59 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच करने वाली ट्रू नेट मशीन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कई उपाय किए गए। लेकिन अनलॉक होने पर वायरस का संक्रमण रोकना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नही था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग कराना शुरू किया, लेकिन जांच रिपोर्ट आने में पांच से छह दिन लग जा रहे थे। ऐसे में प्रदेश सरकार की तरफ से ट्रू नेट मशीन मिलना राहत की बात है।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से मशीन आई थी, लेकिन उसका इंस्टालेशन होना शेष था। बीते एक सप्ताह से मशीन का इंस्टालेशन का काम चल रहा था, जो पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैयारी में जुटे थे। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी आज मशीन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद से कोरोना संक्रमण की जांच मऊ में शुरू होगी। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मशीन सिर्फ निगेटिव रिपोर्ट देगी। कोई संदिग्ध होगा तो उसकी जांच कराने के लिए सैंपल वाराणसी भेजा जाएगा। मशीन के आने से निगेटिव और संदिग्धों की छंटनी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन