{"_id":"5fbf8657231b1047645aaaec","slug":"truck-overturned-on-car-people-save-in-bhadohi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बालू लदा ट्रक कार पर पलटा, बाल-बाल बचे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बालू लदा ट्रक कार पर पलटा, बाल-बाल बचे कार सवार
Thu, 26 Nov 2020 04:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Nov 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
पलटा पड़ा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मथुरापुर बाईपास मार्ग पर गुरुवार को बालू लदा ट्रक एक कार पर पलट गया। कार में सवार लोग बाल-बार बच गए। केवल चालक मामूली रूप से घायल हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
जौनपुर के मड़ियाहू तहसील के छेरहटी गांव निवासी अशोक पांडेय पांच लोगों के साथ स्विफ्ट कार से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह साढ़े 9 बजे जब वे बाइपास मार्ग के मथुरापुर से गुजर रहे थे तो गलत दिशा से बालू लदा एक ट्रक लहराते हुए आ रहा था।
विज्ञापन
कार के चालक की ट्रक पर नजर पड़ गई और ट्रक पलटते-पलटते उसने अपनी कार को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब भी ट्रक कार के पिछले हिस्से पर पलट गया। चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना के बाद अंदर बैठे अशोक पांडेय के परिजन सहमगए। मौके पर जुटी भीड़ ने उनकी सहायता की। हलाकि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आगे जाने लायक नहीं रह गई थी।