फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck hit teacher couple riding bike, death in varanasi

ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक दंपती को मारी टक्कर, मौत

Tue, 10 Dec 2019 11:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 10 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Truck hit teacher couple riding bike, death in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

रामनगर के भीटी गांव स्थित एक ढाबा के पास मंगलवार को दोपहर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक दंपती मनोज खरवार (35) और रीता खरवार (30) की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों का शव लालबहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि दंपती ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में लगी गंभीर चोट दंपती की मौत का कारण बनी।

विज्ञापन

बिहार के भभुआ भतौनी निवासी मनोज पत्नी रीता देवी को दवा दिलाने के लिए बाइक से टेंगरा मोड़ स्थित एक हास्पिटल आ रहे थे। भीटी गांव स्थित ढाबे के पास पहुंचे तो ट्रक ने मनोज की बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक खड़ी कर चालक भाग निकला। पुलिस आई और मनोज के जेब से मिले मोबाइल की मदद से उनकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो बेटों के माता-पिता रीता और मनोज गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक थे।

विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

मिर्जामुराद के राधारमण कुटी के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त मऊ के रानीपुर निवासी पप्पू बेनवंशी (40) के तौर पर हुई। लोगों ने बताया कि तीन बच्चों का पिता पप्पू मिर्जामुराद बाजार में कई वर्षों से रह कर बांस की दउरी बना कर बेचता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed