फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck hit laborers three died on jaunpur varanasi highway

यूपी: जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर ट्रक ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

Sat, 17 Oct 2020 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Oct 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Truck hit laborers three died on jaunpur varanasi highway
जौनपुर में ट्रक ने ली दो मजदूरों की जान। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले क बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव के पास जौनपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया।

विज्ञापन

हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटनास्थल के कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



बेलापार गांव निवासी चंद्रपाल गौतम(35), कमलेश गौतम(30) और नेवादा काजी गांव निवासी वंशलोचन उर्फ लुट्टर(40) तीनों एक बाइक से रसिकापुर तेजीबाजार मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे बेलापार गांव के ही पास जौनपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे मजदूरों को रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Truck hit laborers three died on jaunpur varanasi highway

मौके पर मौजद भीड़ ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चंद्रभान व कमलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बंशलोचन की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed