फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck driver's daughter Ranjana sets national record in 5km racewalk

Varanasi News: ट्रक ड्राइवर की बेटी रंजना ने 5 किमी रेसवॉक में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Wed, 29 Apr 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Truck driver's daughter Ranjana sets national record in 5km racewalk
24वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी के चौबेपुर के लुठा गांव की रंजना यादव ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह सफलता कर्नाटक के तुमकुर में हुई प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया। रंजना की बड़ी बहन वंदना ने भी इसी प्रतियोगिता में नौंवा स्थान हासिल किया। रंजना ने 5000 मीटर रेस वॉक में स्वर्ण पदक जीता है। करीब 17 साल की उम्र से पहले ही रंजना ने 23:22:12 सेकंड के समय में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने राजस्थान की मनीषा का 23:43:58 सेकंड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रंजना ने बताया कि मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल था, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा ने मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और मैं नेशनल रिकॉर्ड बना सकी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजकुमार यादव और दिवंगत मां उर्मिला यादव और कोच शिव कुमार प्रसाद को जाता है। यह उपलब्धि उनके पहले अंतरराष्ट्रीय पदक के सिर्फ छह महीने बाद आई है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2025 में बहरीन में एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रंजना ने 5000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता था। उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर हैं, जिनकी मेहनत से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। रंजना का कहना है कि यह प्रदर्शन उन्हें आने वाले एशियन और वर्ल्ड जूनियर प्रतियोगिताओं के लिए आत्मविश्वास देगा, हालांकि उनका समय अभी क्वालिफाइंग मार्क से थोड़ा पीछे है। कोच शिव कुमार प्रसाद ने उनकी सराहना की। सिगरा स्टेडियम के कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि रंजना की बड़ी बहन ने भी इसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नाैंवा स्थान पाया। वह भी सिगरा में अभ्यास करती हैं। पिछले साल नेशनल में रजत पदक जीता था। इसके बाद नेशनल एकेडमी भोपाल में चयनित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed