फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck driver ran over couple and innocent child in varanasi father and daughter injured

Varanasi News : दंपती सहित मासूम को रौंदकर भाग निकला ट्रक चालक, पिता-पुत्री घायल, महिला की हालत गंभीर; FIR

Sat, 14 Sep 2024 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 05:40 PM IST
सार

Varanasi News: हादसे की सूचना पाकर मौके पर कपसेठी थाना की पुलिस भी पहुंच गई। घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Truck driver ran over couple and innocent child in varanasi father and daughter injured
चालक की तलाश कर रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की नहवानीपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार पति-पत्नी व पुत्री घायल हो गए। पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर शिवदासपुर गांव निवासी गोविंद नट (40) साइकिल पर अपनी पत्नी कबूतरी (38) तथा पुत्री नोनम (5) को लेकर कपसेठी बाजार जा रहा था। वह नहवानीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि कपसेठी बाजार से औराई की तरफ ट्रक (नंबर यूपी 72 एटी 4870) की चपेट में आ गया। पत्नी हादसे में कबूतरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, गोविंद और नोनम को हल्की चोट आई है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कबूतरी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, चालक ट्रक सहित भाग निकला। गंभीर रूप से घायल कबूतरी के रिश्तेदार रामबली निवासी चौरी (भदोही) की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed