फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   truck and pick up accident in jaunpur

जौनपुर में ट्रक से टकराई पिकअप, तीन की मौत, तीन घायल

Mon, 24 Jul 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
truck and pick up accident in jaunpur
मुंगराबादशाहपुर के इटहरा के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली- जौनपुर नेशनल हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव के पास रविवार को ट्रक और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ासराय गांव निवासी राजेश पटेल को सांप काट लिया था। झाड़फूंक के लिए उसे लेकर गांव के लोग पिकअप में सवार होकर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुरकला गांव आ रहे थे।
विज्ञापन


पिकअप  इटहरा गांव में  नेशनल हाईवे पर पहुंची थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। पिकअप में  सवार राजेश पटेल (32), आशीष पटेल (20),  राजकुमार (30),  रंजीत (22),  राम अजोर (45),  पारसनाथ पटेल (60) गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पारसनाथ पटेल, राजकुमार पटेल और राम अजोर की मौत हो गई।

उधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed