फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck and car collision on Prayagraj-Varanasi highway, student leader died in bhadohi

यूपी: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, छात्र नेता की मौत

Tue, 08 Dec 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Truck and car collision on Prayagraj-Varanasi highway, student leader died in bhadohi
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर माधोपुर गांव के पास सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रक और कार की टक्कर में छात्रनेता की मौत हो गई। वह पूर्व विधायक उदयभान सिंह डॉक्टर के भांजे का इकलौता पुत्र था। कार में बैठे परिवार के ही तीन अन्य युवक घायल हो गए।

विज्ञापन

कोइरौना थाना क्षेत्र के अरई कटरा गांव निवासी नितेश सिंह(26) पुत्र स्व. संजय सिंह सोमवार को देर शाम अपने घर से अपनी कार से अपने परिवार के ही हिमांशु सिंह(15), सुधांशु सिंह(18) पुत्रगण राहुल सिंह और सत्यब्रत सिंह(18) को लेकर घर से वाराणसी किसी वैवाहिक समारोह में जाने की बात बोलकर निकला था।
विज्ञापन



देर रात लालानगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उलटी लेन पर चलते समय प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार कुछ दूर तक घसीटती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Truck and car collision on Prayagraj-Varanasi highway, student leader died in bhadohi
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकला और फिर घायलों को गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल हिमांशु और सुधांशु को रेफर कर दिया। घायल दोनों युवकों का उपचार नगर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं पीछे बैठे सत्यब्रत को मामूली चोट आई है। मृतक नितेश सिंह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके थे।

वह पूर्व विधायक उदयभान सिंह के भांजे के इकलौते पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत शुभचिंतक हॉस्पिटल पहुच गए। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों का रो रो बुरा हाल था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed