फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck after collision with Scorpio car rider kidnapped truck driver police engaged in search in jaunpur up

स्कार्पियो से टक्कर के बाद ट्रक चालक को उतार ले गए कार सवार, नौ घंटे बाद भी पता नहीं, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 28 Nov 2020 11:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Nov 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Truck after collision with Scorpio car rider kidnapped truck driver police engaged in search in jaunpur up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। कुत्तूपुर चौराहे के पास चालक को जबरन ट्रक से उतारकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

नौ घंटे बाद भी चालक का पता नहीं है। सूचना पर हरकत में आई पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। स्कार्पियो सवार लोगों के बारे में भी पता नहीं चल पाया है।


मिर्जापुर निवासी प्रकाश यादव शाहगंज में गिट्टी उतारकर लौट रहा था। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर ट्रक एक स्कार्पियो से टकरा गया। टक्कर से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गया। इससे भड़के स्कार्पियो सवार लोगों ने ट्रक का पीछा शुरू किया।

विज्ञापन

रात करीब 12 बजे शहर से सटे कुत्तूपुर चौराहे के पास ट्रक को ओवरटेक कर स्कार्पियो सवारों ने रोक लिया। सफेद रंग की स्कार्पियो पर बिहार का नंबर था। चालक को ट्रक के केबिन से खींचकर नीचे उतारा और पिटाई करते हुए उसे स्कार्पियो में बैठाकर वापस शाहगंज की ओर चले गए।

चौराहे पर हुई इस घटना से लोग सन्न रह गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की। ट्रक को किसी तरह पूर्वांचल विवि पुलिस चौकी पर लाया गया। नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क कर उसे सूचना दी।

एसओ सरायख्वाजा सुधीर कुमार का कहना है कि घटना के बाद चालक ने मालिक से संपर्क किया था। स्कार्पियो की मरम्मत के लिए चालक के खाते में धनराशि भेजने की बात हुई थी। इसके बाद से चालक का पता नहीं। स्कार्पियो सवार लोगों और चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed