फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   triple murder case busted in varanasi son in law killed mother wife and brother in law

Varanasi: तिहरे हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी, सास और साले की ली थी जान

Sat, 14 Jan 2023 10:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 10:39 PM IST
सार

वाराणसी के मिल्कीपुर गांव में मां, बेटे और उसकी विवाहित बेटी की पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। गुरुवार दोपहर बंद घर से तीनों के शव बरामद हुए थे। इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। वारदात को दामाद ने ही अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
triple murder case busted in varanasi son in law killed mother wife and brother in law
लाल घेरे में आरोपी दामाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मिल्कीपुर गांव में तिहरे हत्याकांड के आरोपी दामाद अरविंद गुप्ता को पुलिस ने शनिवार को राजातालाब क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अवैध संबंध के शक पर दामाद ने पत्नी पूजा, सास रानी गुप्ता और साले मोहन गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी से पहले वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में था।

विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरविंद गुप्ता ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पूछताछ में उसने बताया कि अवैध संबंध के शक पर पत्नी की हत्या की। सोमवार रात में वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को तीनों के शव मिले। 

विज्ञापन

पहले सास पर किया वार, बचाने आई पत्नी और साले को भी उतारा मौत के घाट

घटना वाले दिन सोमवार की देर शाम ससुराल पहुंचा। उस समय बच्चे सो रहे थे। गैलरी में सास को पहले बांस से मारा। फिर अपनी मां के बचाव में आई पत्नी पूजा के सिर पर बांस से वार किया। वह आंगन में ही अचेत हो गई। चीखपुकार सुनकर साला मोहन आया तो उस पर भी बांस से ताबड़तोड़ वार किए। डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर ने बताया कि पूछताछ में अरविंद ने बताया कि सोमवार की रात ही वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बच्चों को लेकर अपने घर रोहनिया के वंदेपुर पहुंचा था। बच्चों को घर छोड़ने के बाद वह मिर्जापुर स्थित एक करीबी के यहां ठहरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी नीरज पांडेय ने बताया कि गुरुवार दोपहर मिल्कीपुर गांव में रानी गुप्ता (55), बेटी पूजा गुप्ता (28) और बेटे मोहन गुप्ता (23) का रक्तरंजित शव घर में फर्श पर पड़ा मिला था। महिला के बडे़ बेटे दीपक ने आरोपी दामाद और मनोज मिश्रा को नामजद किया था। 

एक आरोपी को छोड़ दिया गया

पुलिस की तफ्तीश में मनोज मिश्रा उर्फ अलगू की वारदात में संलिप्तता सामने नहीं आने पर उसे छोड़ दिया गया। जबकि अरविंद गुप्ता को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया। एसीपी राजातालाब अंजनी राय ने बताया कि गिरफ्तारी टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed