फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trial run of Mahakal Express will be held tomorrow evening, green flag will be shown by PM

कल शाम महाकाल एक्सप्रेस का होगा ट्रायल रन, पीएम के हाथों दिखाएगी जाएगी हरी झण्डी

Thu, 13 Feb 2020 03:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 13 Feb 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Trial run of Mahakal Express will be held tomorrow evening, green flag will be shown by PM
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित रेलवे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के हाथों शुभारंभ होने वाली देश की तीसरी कारपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस का शुक्रवार की शाम कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रायल रन होगा। प्लेटफार्म नंबर 7 से ट्रेन रवाना होगी। वाराणसी-लखनऊ रूट पर ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में तृतीय श्रेणी के कोच रहेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन में किराया को लेकर देर रात सर्कुलर आ सकता है। यह ट्रेन वाराणसी से इंदौर 19 घण्टे में पहुंचाएगी।

विज्ञापन

तीन ज्योतिर्लिगों से गुजरेगी ट्रेन, 20 से करें सवारी

कारपोरेट ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस के लिए बुधवार देर शाम रेलवे बोर्ड ने इसका सर्कुलर जारी किया। उधर, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर ट्रेन के समय और रूट का पोस्टर जारी किया। महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व 20 फरवरी से इस ट्रेन में यात्री सफर कर सकेंगे। काशी महाकाल एक्सप्रेस तीन ज्योतिर्लिगों से होकर गुजरेगी। इससे तीर्थयात्रियों को भी लाभ मिलेगा। ट्रेन वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर और इंदौर के पास ओमकारेश्वर तक पहुंचने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार शाम उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी और आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां यार्ड का निरीक्षण करते हुए काशी स्टेशन तक गए और वापस आकर गूलर यार्ड में खड़ी महाकाल एक्सप्रेस की रैंक का निरीक्षण किया। बिंदुवार रिपोर्ट बनाकर कुछ खामियां 24 घंटे के अंदर दुरुस्त करने को कहा।


साथ ही बैठक कर मंथन किया गया कि ट्रेन को किस प्लेटफार्म से चलाया जाए। वहीं, रैक अब आईआरसीटीसी अपना बोर्ड लगाएगी। ट्रेन को सजाने के लिए डेकोरेटर से भी संपर्क साधा गया है। इस दौरान कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सहित अन्य उच्चाधिकारियों की टीम मौजूद रही।

19 घंटे में पूरा करेगी सफर

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस काशी से इंदौर 19 घंटे में पहुंचाएगी। मंगलवार और बृहस्पतिवार को कैंट स्टेशन से दोपहर पौने तीन बजे ट्रेन चलेगी और लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, उज्जैन होते हुए सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचाएगी। रविवार को महाकाल कैंट स्टेशन से अपराह्न सवा तीन बजे चलेगी और प्रयागराज, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, उज्जैन होते हुए सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed