Football: अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप के लिए बनारस में बेटियों का ट्रायल, कई प्रतिभावान चिह्नित
देश में पहली बार अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन करने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के प्रशिक्षक और पर्यवेक्षक शुक्रवार को बनारस पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब फुटबॉल में बनारस की बेटियां विश्व फलक पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। देश में पहली बार अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन करने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के प्रशिक्षक और पर्यवेक्षक शुक्रवार को बनारस पहुंचे। पर्यवेक्षक विक्रम नानिवडेकर ने बताया कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की तलाश के लिए कई राज्यों के बाद बनारस पहली बार आए हैं।
बरेका के इंटर कॉलेज खेल मैदान में भैरव दत्त के प्रशिक्षण में अभ्यास कर रहीं 12 से 20 साल की बालिकाओं का ट्रायल हुआ। प्रतियोगिताओं के लिए कई खिलाड़ियों को चिह्नित किया गया। प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों के स्ट्रांग प्वाइंट को बारीकी से परखा।
सैकड़ों बालिकाओं का लिया ट्रायल
विक्रम ने बताया कि देश में पहली बार हो रहे अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए 100 से अधिक बालिकाओं का ट्रायल लिया गया। कई बालिकाएं ऐसी हैं जो इसी मैदान से निकली ज्योति पटेल की तरह काफी तेज हैं। इन्हें भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में बुलाया जाएगा।
विश्व फलक पर चमक रहीं बालिकाएं
बरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 200 बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने वाले भैरव दत्त ने बताया कि अब बनारस की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने का मौका मिलेगा। दस साल में इस मैदान से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर बनारस का ही नहीं बल्कि यूपी का नेतृत्व भी कर रही हैं।
वर्तमान में बनारस की 10 महिला खिलाड़ी आगरा में राष्ट्रीय शिविर में यूपी टीम के लिए प्रशिक्षण ले रही है। इनके अलावा दिवंगत ज्योति पटेल नेपाल, भूटान, मालदीव सहित अंडर 17 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की सदस्य थी।