{"_id":"5d764fdc8ebc3e93b31a5784","slug":"trains-canceled-in-bhadohi-railway-station-due-to-repair-work-on-cantt-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही : ट्रैक पर मरम्मत का काम होने के चलते यात्री परेशान, जिले से बाहर जाकर पकड़ रहे ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही : ट्रैक पर मरम्मत का काम होने के चलते यात्री परेशान, जिले से बाहर जाकर पकड़ रहे ट्रेन
Mon, 09 Sep 2019 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 09 Sep 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर चल रहा मरम्मत का काम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत को लेकर भदोही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किल खड़ी हो गई है। इससे भदोही के रेलवे ट्रैक पर आने वाली तीन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ आरक्षित यात्रियों को वाराणसी, जौनपुर या प्रयागराज जाकर ट्रेन लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में लोहता-मंडुआडीह के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। गाजीपुर से प्रयागराज को जाने वाली डेमो पैसेंजर ट्रेन को 12 सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसी प्रकार वाराणसी से लोकमान्य तिलक जाने वाली कामायनी ट्रेन को कुछ दिनों के लिए प्रयागराज से ही चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कैंट स्टेशन पर ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके चलते निर्णय लेना पड़ा है।