{"_id":"60fb18c78ebc3e581f7820b2","slug":"training-corridor-will-be-built-from-khirkiya-to-the-confluence-of-varuna-varanasi-news-vns6021008124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्डिकिया से वरुणा तक बनेगा त्राकी का प्रशिक्षण् केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्डिकिया से वरुणा तक बनेगा त्राकी का प्रशिक्षण् केंद्र
विज्ञापन
बनारस को वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। इसी क्रम में अब खिलाड़ियों को वरुणा और गंगा नदी के संगम स्थल से खिड़किया घाट के बीच प्रशिक्षण देने की तैयारी है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह के मुताबिक, सिगरा स्टेडियम में कैनोइंग, कायकिंग और रोइंग (नौकायन से संबंधित) के लिए दो अंशकालिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति हुई है, जो स्टेडियम में पंजीकृत 40 खिलाड़ियों को स्टेडियम में मौखिक प्रशिक्षण देंगे, इसके बाद गंगा में अभ्यास करवाएंगे। खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण स्थल को भी चिह्नित कर लिया गया है। इसके लिए खिड़किया घाट से वरुणा और गंगा नदी के संगम स्थल के बीच करीब दो से तीन किलो मीटर का प्रशिक्षण कॉरिडोर बनाया जाएगा। जहां सिर्फ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण ही नहीं, पानी से जुड़ी अन्य खेल गतिविधियों को संचालित करके पर्यटन को भी जोड़ा जाएगा।
यूपी रोइंग संघ के सचिव सुधीर शर्मा का कहना है कि बनारस में वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। पिछले माह मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का प्रतिनिधि मंडल रामनगर में निरीक्षण भी किया था। जहां एक हजार स्वायर फीट में बोट हाउस के निर्माण स्थल का चयन भी किया गया है।
विज्ञापन
जिले में करीब 50 से 60 करीब खिलाड़ी नौकायान से संबंध रखते है लेकिन बेहतर संसाधन और अनुभवी कोच की कमी के कारण अमूमन खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। -अभय सिंह, अंतरराष्ट्रीय केनोइंग खिलाड़ी